इक बार छत पे आँखें चार करते हुए देखा था,
बस इशारों में बात करते हुए देखा था ।
होठों से बिना बोले इज़हार करते हुए देखा था,
उन निगाहों से हमने इकरार करते हुए देखा था ।
न जाने किस मोड़ पे मिलेंगे रास्ते,
हमने मुश्किलों से दो चार करते हुए देखा था ।
जाने कब दूर होंगे दरमियाँ के फासले,
हमने कोशिशों को आर पार करते हुए देखा था ।
समय गुज़रते हुए थम भी जाता कभी,
रात दिन को दिन रात करते हुए देखा था ।
उन बंद लबों से भी चाहत की हमने,
हर एक बात करते हुए देखा था !
No comments:
Post a Comment